best news portal development company in india

संधोल में निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

SHARE:

संधोल में निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर

तहसील संधोल, जिला मंडी के सराय भवन मिनी सचिवालय के सामने रविवार, 01 मार्च 2026 को निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 11 बजे से सांय 2 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस शिविर में आस्था हॉस्पिटल हमीरपुर से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. क्रांति ठाकुर एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश ठाकुर ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा फिजियोथैरेपी एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई। शिविर में मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

ये भी पढ़ें :सुजानपुर विस क्षेत्र की पेयजल योजनाओं पर खर्च हो रहे 134 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जम्वाल मेडिकल स्टोर एवं महादेव मेडिकल स्टोर के सौजन्य से किया गया। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिलती है, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान संभव हो पाती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।


Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now