

-
सीबीएसई बोर्ड/पैटर्न से बच्चों में आत्मग्लानि नहीं होगी : संदीप सांख्यान
-
सीबीएसई बोर्ड/पैटर्न से बच्चों में अखिल भारतीय प्रतियोगी भावना पनपेगी : संदीप सांख्यान
-
बिलासपुर के 9 स्कूलों में भी सीबीएसई बोर्ड/पैटर्न लागू करने पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का विशेष आभार : संदीप सांख्यान
रजनीश शर्मा | हमीरपुर

प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और और प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जो कदम उठाए है उनकी प्रसंशा होनी चाहिए यह कहना है प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान का। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी सरकार ने पहली बार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जो सीबीएसई बोर्ड/पेटर्न शुरु किया है उसका उत्साह शिक्षा के क्षेत्र में इतना हो गया है कि जिन विंटर क्लोजिंग स्कूलों में यह पेटर्न लागू किया गया था उनमें इतनी ज्यादा एडमिशन आ रही है कि वहाँ व्यवस्थाएं कम पड़ने लगी है।
संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई सीबीएसई बोर्ड/ पेटर्न की पद्धति से प्रदेश में शिक्षा जगत एक नई इबारत लिखने की शुरुआत हो चुकी है। संदीप सांख्यान ने कहा इससे हिमाचल प्रदेश के बच्चों में एक्सपोजर बढेगा और दूसरी और अखिल भारतीय शिक्षा पद्धति में हिमाचल के बच्चे भी अपनी कार्यकुशलता और शैक्षिक योग्यता ने देश भर में अपना डंका बजा सकेंगे। संदीप सांख्यान ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में जहां गरीब बच्चे सीबीएसई बोर्ड/पेटर्न से वंचित रह जाते है थे उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में एक उचित स्थान मिलेगा और प्रदेश सरकार की इस योजना से अभिभाववकों का माथा भी गर्व से ऊंचा होगा। संदीप सांख्यान ने कहा अब जब इन स्कूलों में से पढ़ कर हिमाचल प्रदेश के बच्चे बाहरी राज्यो में प्रतियोगी परीक्षाओं में जाएंगे तो उनके मन में अब आत्म ग्लानि वाली उत्कंठा नहीं रहेगी।
संदीप सांख्यान ने कहा कि इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में भी 9 स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड के अधीन लिया जाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में पी श्री मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय गवर्नमेंट सी.से. स्कूल में बिलासपुर बॉय स्कूल, घुमारवीं बॉय स्कूल, शाहिद सूबेदार संजीव कुमार सी से स्कूल, नमहोल, हटवाड़, भराड़ी, तलाई, जुखाला, कपहाडा और पंजगाई को सीबीएसई बोर्ड बनाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु और प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का विशेष आभार व धन्यवाद जताया है।

Author: Polkhol News Himachal









