best news portal development company in india

विश्राम गृह ऊहल में स्मार्ट मीटर जागरूकता शिविर, लोगों को बताए गए फायदे, प्रधान ने जताया विरोध

SHARE:

विश्राम गृह ऊहल में स्मार्ट मीटर जागरूकता शिविर, लोगों को बताए गए फायदे, प्रधान ने जताया विरोध

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

आज विश्राम गृह ऊहल में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अंकज गुप्ता (कक्कड़), सहायक अभियंता दीपक चौहान (टौणीदेवी), कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार, मनोज कुमार तथा अपराबा कंपनी की ओर से वीरू सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान विभागीय अभियंताओं ने उपस्थित उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत का सटीक रिकॉर्ड मिलता है, जिससे बिलिंग में त्रुटियों की संभावना कम हो जाती है। साथ ही उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में बिजली उपयोग की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपनी खपत को नियंत्रित कर बिजली की बचत कर सकते हैं।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता ऑनलाइन बिल भुगतान कर सकते हैं और अपने उपयोग की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट मीटर बिजली की गुणवत्ता में सुधार, उपकरणों की सुरक्षा, बिजली चोरी पर रोक और स्मार्ट ग्रिड प्रणाली को मजबूत बनाने में भी सहायक हैं। विभाग ने लोगों से स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में सहयोग करने की अपील की।

इस शिविर में ऊहल गांव के उपभोक्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वहीं, ग्राम पंचायत ऊहल के प्रधान ने स्मार्ट मीटर बदलने का कार्य निजी कंपनी से करवाने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह कार्य विद्युत विभाग द्वारा ही किया जाना चाहिए। उनका आरोप था कि इस प्रक्रिया से प्रदेश के युवाओं के रोजगार पर प्रभाव पड़ेगा और निजी कंपनियों को अनुचित लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने की मांग की।

शिविर के दौरान विभाग और ग्रामीणों के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर जागरूकता के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now