best news portal development company in india

हिमाचल में पंचायत चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने कसी कमर

SHARE:

हिमाचल में पंचायत चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने कसी कमर

हिमाचल में संगठन विस्तार के लिए जिलों में ऑब्जर्वर नियुक्त

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

आगामी पंचायत चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने सभी जिलों में ऑब्जर्वरों की नियुक्ति कर दी है। इसकी घोषणा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा और सह प्रभारी अजय राजपूत ने की।

जिला परिषद और नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी पार्टी

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि आने वाले पंचायत चुनावों के साथ-साथ जिला परिषद और नगर निगम चुनावों में भी आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।

हमीरपुर जिले में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जिला हमीरपुर के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निम्नलिखित नेताओं को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है—

  • हमीरपुर विधानसभा – डॉ. राज कंवर
  • भोरंज विधानसभा – अमरचंद शर्मा
  • बड़सर विधानसभा – भाग सिंह
  • सुजानपुर विधानसभा – मनोज कुमार

पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

मार्च में बड़े नेताओं का होगा दौरा

पार्टी सूत्रों के अनुसार मार्च माह से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का हिमाचल दौरा शुरू होगा। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी और सह प्रभारी द्वारा साझा की गई।

– खुशविंदर सिंह
प्रदेश प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now