best news portal development company in india

धार गांव में निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित, 300 से अधिक लोगों की जांच

SHARE:

धार गांव में निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित, 300 से अधिक लोगों की जांच

पोल खोल न्यूज़ डेस्क । हमीरपुर

हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत पटनौण के गांव धार (डाकघर पटनौण, तहसील टौणी देवी) स्थित कंपनी परिसर में 22 फरवरी (रविवार) को निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर AyurQuest Education और VidyaKasam Education द्वारा आयोजित किया गया, जो डॉ. कपिल देव धर के स्वामित्व में संचालित है।

 

कैंप के दौरान 300 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. विजय, डॉ. अक्षय, डॉ. चंदा, डॉ. वंदना, डॉ. नीतिका तथा डॉ. कपिल ने मरीजों को परामर्श प्रदान किया। वहीं फार्मेसी अधिकारी अनुज चोपड़ा तथा सत्यम लैब से मनोज ने भी अपनी सेवाएं दीं।

ये भी पढ़ें:शादी से इनकार पर युवती के घर को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार; तीन दिन की पुलिस रिमांड

शिविर में बीएमडी, फाइब्रोस्कैन, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन (एचबी), लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर और एलएफटी सहित सभी आवश्यक जांचें पूर्णतः निःशुल्क की गईं। मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। इसके अलावा स्वास्थ्य लाभार्थियों को फल और जूस भी उपलब्ध करवाए गए।

आयोजकों ने बताया कि कैंप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना था, जिसमें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now