

उन्नत दुग्ध उत्पादक संघ का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन सम्पन्न
पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश उन्नत दुग्ध उत्पादक संघ का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन शनिवार को हमीरपुर में किया गया।जिसकी अध्यक्षता हिमाचल के उन्नत पशुपालक अनमोल परमार ने की। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 50 उन्नत पशुपालकों ने हिस्सा लिया। जिनमें से अधिकतर डेरी फार्म व विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार विजेता रहे हैं।
इस अधिवेशन में प्रदेश के पैमाने पर पशुपालक क्षेत्र अग्रणी पशुपालकों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया तथा वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन के बारे में भी चर्चा की गई ,ताकि कम समय में कम जगह ,कम पशुओं से उन्नत गुणवत्ता हासिल की जा सके। इस अधिवेशन में प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें प्रधान जोगिंदर राव, सचिव व कानूनी सलाहकार रंजन शर्मा, कंवीनर मिलाप सिंह, को-ऑर्डिनेटर अनमोल भारती व कार्यकारिणी सदस्य पूनम धर्मानी को चुना गया है।
ये भी पढ़ें :वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की परिचायक बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न
आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई तथा भविष्य की चुनौतियां बारे में मोटिवेट किया गया।मुख्य प्रवक्ता ने प्रदेश में ब्रीड्स पर चर्चा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में जर्सी व हाल्सटीन गाय के लिए बेहतरीन वातावरण है।जिसका सीधा लाभ पशुपालक ले सकते हैं तथा ठंडे वातावरण में जब तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जिसमें पशुओं में बीमारी कम व उत्पादकता अधिक हो सकती है आने वाले समय में दुग्ध उत्पादकों के दूध को मिल्क फैड व अमूल आदि राष्ट्रीय स्तरीय डीलर को बेचने वाले भी विचार किया जाएगा।

Author: Polkhol News Himachal










