best news portal development company in india

वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की परिचायक बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न

SHARE:

वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की परिचायक बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न

पोल खोल न्यूज़ डेस्क । हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी के बस स्टैंड के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ की परिचायक बैठक जिला संयोजक अजीत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक देव राज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रदेश सह संयोजक अजमेल बर्मा, जिला सह संयोजक त्रिलोक शर्मा, चत्तर सिंह कौशल, सुखदेव सिंह ठाकुर, कर्मी देवी धीमान, तारा चंद ठाकुर सहित प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का अनुभव, मार्गदर्शन और नैतिक मूल्यों का सशक्त आधार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ केवल संगठनात्मक इकाई नहीं, बल्कि पार्टी की वैचारिक विरासत और सामाजिक सरोकारों का प्रतिनिधि मंच है। प्रकोष्ठ के माध्यम से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव का लाभ युवा पीढ़ी को मिलता है, जिससे संगठन को मजबूती और दिशा मिलती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर वरिष्ठ नागरिकों को पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें तथा उनके सुझावों को संगठन तक पहुंचाएं।

ये भी पढ़ें:आर्थिक बदहाली की कगार पर हिमाचल सुक्खू सरकार: कमलेश कुमारी

प्रदेश संयोजक देव राज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में वरिष्ठजनों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाना भी है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य करेगा। साथ ही, स्वास्थ्य, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ संगठन की रीढ़ है और अनुभव एवं संस्कारों की यह धरोहर पार्टी को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी।





Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now