best news portal development company in india

बधानी पंचायत गड़बड़ मामला : 5 माह से लंबित शिकायत पर नियमित जांच की मांग, डीसी हमीरपुर से अनुमति की गुहार

SHARE:

 

बधानी पंचायत गड़बड़ मामला : 5 माह से लंबित शिकायत पर नियमित जांच की मांग

डीसी हमीरपुर से अनुमति की गुहार


हमीरपुर: शिकायत संख्या 1203836 अब भी लंबित

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

हमीरपुर जिला में  ग्राम पंचायत बधानी में गड़बड़ मामलों की शिकायत संख्या 1203836 बीते कई महीनों से लंबित पड़ी है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 29 सितंबर 2025 से यह मामला बिना किसी अंतिम निर्णय के अटका हुआ है। कई बार फॉलोअप करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिससे संबंधित पक्षों में रोष व्याप्त है।


एसडीएम भोरंज कार्यालय में हुई सुनवाई

20 फरवरी 2026 को शिकायतकर्ता एसडीएम भोरंज कार्यालय में आयोजित सुनवाई में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत भवन सहित संबंधित स्थल पर नियमित ग्राउंड इन्क्वायरी करवाने की मांग उठाई, ताकि जमीनी स्तर पर तथ्य स्पष्ट हो सकें।


एडीसी की अनुमति के बिना संभव नहीं नियमित जांच

सुनवाई के दौरान शिकायत कर्ताओं को एसडीएम ने अवगत कराया कि नियमित ग्राउंड जांच एडीसी की अनुमति के बाद ही करवाई जा सकती है। इसके बाद शिकायतकर्ताओं ने उपायुक्त (डीसी) हमीरपुर को पत्र लिखकर आवश्यक अनुमति प्रदान करने की अपील की है।


ये हैं शिकायतकर्ता

इस मामले में मुख्य शिकायतकर्ताओं में मनोज सिंह, विजय कुमार, सुमित कुमार, कविता कुमारी सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल हैं। सभी ने संयुक्त रूप से प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।


वरिष्ठ नागरिकों को हो रही परेशानी

शिकायत से जुड़े कई लोग वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में आते हैं। लगातार देरी के कारण उन्हें मानसिक तनाव और प्रशासनिक भागदौड़ का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि न्याय में हो रही देरी से उन्हें अनावश्यक कष्ट झेलना पड़ रहा है।


डीसी से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग

शिकायतकर्ताओं ने उपायुक्त हमीरपुर से आग्रह किया है कि मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर नियमित ग्राउंड जांच की अनुमति दी जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और लंबित शिकायत का समाधान जल्द हो सके।


प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी निगाहें

अब इस पूरे मामले में प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। यदि अनुमति मिलती है तो नियमित जांच की प्रक्रिया शुरू होगी और लंबे समय से लंबित शिकायत का निपटारा संभव हो पाएगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now