best news portal development company in india

फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

SHARE:

  • फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

  • ग्राम पंचायत पटनौण के धार गांव में रविवार को लगेगा निःशुल्क मेडिकल कैंप

पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर

हमीरपुर जिला की ग्राम पंचायत पटनौण के धार गांव में 22 फरवरी (रविवार) को निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह स्वास्थ्य शिविर कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

इस मेडिकल कैंप में मल्टी-स्पेशलिटी टीम द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। शिविर में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में जांच, उपचार संबंधी सलाह तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि इस शिविर में सभी प्रकार की चिकित्सा जांच और परामर्श निःशुल्क किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं।

मेडिकल कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 88945-95000 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।



Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now