best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश के 15 और सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का पाठ्यक्रम

SHARE:

हिमाचल प्रदेश के 15 और सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का पाठ्यक्रम

पोल खोल न्यूज़। शिमला 

राज्य सरकार ने प्रदेश के 15 अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इस निर्णय के बाद अब प्रदेश के विभिन्न जिलों के चयनित सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रणाली, आधुनिक मूल्यांकन प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

सरकार के इस फैसले के तहत हमीरपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदरां, बटरान, रेल और जलाड़ी, कांगड़ा जिला के बरौह, गंगथ और ठाकुरद्वारा, सोलन जिला के चंडी और जोघो, बिलासपुर जिला के पंजगाईं, सिरमौर जिला के अंबोया और सराहन, शिमला जिला के मतियाना तथा मंडी जिला के चौंतड़ा और कोटली स्थित स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरी स्कूलों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराना है। इससे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट और अन्य परीक्षाओं की तैयारी में लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही सरकार ने सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में व्याख्याता/पीजीटी (लोक प्रशासन) के पदों की निरंतरता बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए हैं। जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और विषय पहले से संचालित है, वहां इन स्वीकृत पदों को स्थानांतरित किया जा सकेगा। संबंधित शिक्षकों का स्थानांतरण सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति से ही किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:;उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार: हमीरपुर पुलिस की PO Cell को बड़ी कामयाबी

सरकार ने शिक्षा निदेशालय को यह भी निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में लोक प्रशासन विषय को ऐच्छिक विषय के रूप में शुरू करने की संभावनाओं का अध्ययन किया जाए और इस संबंध में भारत सरकार तथा सीबीएसई के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यह कदम प्रदेश में सरकारी शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now