best news portal development company in india

पधर अस्पताल में एक अप्रैल से ओपीडी पर्ची के लगेंगे 10 रुपये

SHARE:

पधर अस्पताल में एक अप्रैल से ओपीडी पर्ची के लगेंगे 10 रुपये

पोल खोल न्यूज़ | मंडी

नागरिक अस्पताल पधर में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी 1 अप्रैल से ओपीडी पर्ची के लिए 10 रुपये शुल्क लिया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए अस्पताल के विकास व मरम्मत कार्यों हेतु 36.21 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया, जिसे समिति ने मंजूरी प्रदान कर दी। समिति के सचिव डॉ. विनय कुमार वर्मा ने पिछला आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस राशि का उपयोग अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :हिमाचल प्रदेश के 379 बागवानों के साथ तीन साल में आठ करोड़ की धोखाधड़ी

प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार लिए गए निर्णय के तहत, 1 अप्रैल से 10 रुपये ओपीडी शुल्क के अलावा 10 दिन बाद पर्ची का नवीनीकरण करवाने पर 5 रुपये शुल्क देय होगा। राहत की बात यह है कि बीपीएल श्रेणी के मरीजों और आपातकालीन परिस्थितियों में आने वाले मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। समिति का मानना है कि इस कदम से अस्पताल की आय में वृद्धि होगी, जिसका सीधा लाभ मरीजों को बेहतर सुविधाओं के रूप में मिलेगा।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now