

Himachal : रोहतांग समेत चोटियों पर बर्फबारी आज भी बारिश, हिमपात के आसार
पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच मंगलवार को रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। धर्मशाला और शिमला में बादल छाए रहे। कुल्लू और लाहौल में मौसम के एक बार फिर करवट बदलने से ठंडक बढ़ गई है। सूबे के मैदानी जिलों में मंगलवार को धूप खिली रही। बुधवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वीरवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:Chamba: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से उपमंडल आनी के बागीपुल के लिए औट-लुहरी-सैंज हाईवे से बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। विगत जनवरी माह में हुई बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रा बंद होने से बस सेवा ठप हो गई थी लेकिन अब मौसम सामान्य होने और दर्रा से बर्फ हटने के बाद निगम ने करीब 27 दिनों के बाद दोबारा बस सेवा को शुरू कर दिया है।

Author: Polkhol News Himachal








