best news portal development company in india

Chamba: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

Chamba: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

पोल खोल न्यूज़ | चम्बा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की उप तहसील धरवाला की ग्राम पंचायत लोथल के गांव लोथल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं भी आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें :17 मार्च तक बंद रहेगी लगवाण–टौणी देवी और एनआईटी–खसग्रां–मुठान सड़क, मरम्मत कार्य जोरों पर

वहीं, इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मृतक महिला की अंजू देवी और व्यक्ति सरवन पुत्र तानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों के दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि, 17 वर्षीय बेटा घर पर होता है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस मामले के कारणों की गहन जांच की कर रही है।



Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now