best news portal development company in india

नाहन जेल में कैदी ने ईंट से वार्डर और तीन कैदियों को किया घायल

SHARE:

नाहन जेल में कैदी ने ईंट से वार्डर और तीन कैदियों को किया घायल

पोल खोल न्यूज़ | सिरमौर

आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में कैदी ने एक वार्डर समेत चार कैदियों पर हमला कर दिया। कैदी ने ईंट के साथ वारदात को अंजाम दिया। हमले में वार्डर और तीन कैदी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में बंद फरमान नाम का कैदी अपनी जमानत के बारे में जानकारी लेने के लिए अधीक्षक के पास गया। इस दौरान यहां हत्या के मामले में सजा काट रहे पंजाब निवासी अभिषेक राणा ने फरमान के साथ मारपीट शुरू कर दी। जेल के स्टाफ ने दोनों को छुड़वाया और बैरक में भेज दिया।

ये भी पढ़ें:मतदाता सूचियों का होगा विशेष पुनरीक्षण, 18 साल पूरे कर चुके युवाओं की बनेगी अनुपूरक मतदाता सूची

वहीं, बैरक में जाने के बाद फिर से अभिषेक राणा ने कैदियों आदिल राणा, हनुमंत आदि के साथ ईंट से मारपीट की। इस दौरान कैदियों सहित जेल वार्डर को भी चोटें लगीं। जेल प्रशासन ने मामले में नाहन पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया। घटना में घायल जेल वार्डर समेत तीन कैदियों का मेडिकल करवा लिया गया है।

वहीं, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैदी अभिषेक राणा के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, जेल अधीक्षक भानू प्रकाश ने बताया कि हत्या के मामले में सजा काट रहे पंजाब निवासी कैदी अभिषेक राणा ने मारपीट को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस को सूचित किया गया था। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।


Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now