best news portal development company in india

एचपीयू के सहायक प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट निकली फर्जी, FIR दर्ज

SHARE:

एचपीयू के सहायक प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट निकली फर्जी, FIR दर्ज

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में नियुक्त एक सहायक प्रोफेसर की 12वीं कक्षा की मार्कशीट कथित रूप से फर्जी निकलने का मामला सामने आया है। एचपीयू की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एचपीयू रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी की ओर से दी शिकायत के मुताबिक आरोपी विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान (सीडीओई) में लोक प्रशासन विभाग में सहायक प्रोफेसर तैनात हैं।

18 फरवरी 2025 को विवि ने उनकी ओर से नियुक्ति के समय प्रस्तुत दस्तावेजों को स्कूल शिक्षा बोर्ड से सत्यापित कराया तो 12वीं की मार्कशीट फर्जी निकली। इस पर विवि प्रशासन ने सहायक प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब न आने पर विवि ने उनके खिलाफ बालूगंज थाने में शिकायत दी। एसएसपी शिमला गौरव ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :अतिक्रमण पर नीति बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सरकार को कारण बताओ नोटिस

वहीं, एचपीयू के रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी ने बताया कि अभ्यर्थी का चयन सहायक प्रोफेसर के पद के लिए हुआ था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थी जमा करवाई गई मार्कशीट में सभी विषय में पास था, लेकिन एलिमेंट्री बोर्ड से जांच करने पर वह तीन विषय में फेल पाया गया। विवि ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया था ताकि वह अपना पक्ष रख सके। अब नियमों के मुताबिक विवि ने एफआईआर दर्ज कराई है।

वहीं, आरोपी ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान विवि ने मुझे कारण बताओ नोटिस दिया कि मैं 12वीं के तीन विषयों में अनुत्तीर्ण हूं। बाद में शिक्षा बोर्ड से जांच करने पर पता चला कि परिणाम में केवल प्रायोगिक अंक दिख रहे थे, सैद्धांतिक अंक प्रदर्शित नहीं हो रहे थे। मैंने 27 जनवरी को संशोधित अंकपत्र विवि को दे दिया था लेकिन 29 जनवरी को बिना उचित प्रक्रिया अपनाए विवि ने मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी। मैं विधिक प्रक्रिया के माध्यम से अपना पक्ष रखूंगा।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now