

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया पर अगले आदेशों तक लगी रोक, पढ़ें पूरी खबर
पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग ने पशु मित्र की भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। विभाग ने प्रशासनिक कारणों से शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया को आगे के आदेश तक रोक दिया है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए विभाग ने पशु मित्रों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया को रोक दिया है।
ये भी पढ़ें:चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, बड़सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वहीं, हाल ही में इस परीक्षा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिस पर विभाग ने स्पष्टीकरण दिया था कि यह परीक्षा सुरक्षा और कार्यक्षमता के लिए जरूरी है, न कि प्रतियोगिता के लिए। लेकिन अब प्रशासनिक कारणों से पूरी प्रक्रिया रोक दी गई है।

Author: Polkhol News Himachal









