

आशीष के घर नड्डा आए, फिर महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक गसोता महादेव मंदिर में टेका माथा
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हमीरपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान वह सबसे पहले हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के निवास स्थान गांव मुलाना पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

विधायक निवास पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने सभी से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके पश्चात नड्डा ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के गसोता महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
इस मौके पर नड्डा ने सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री का गसोता महादेव मंदिर पहुंचना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।


Author: Polkhol News Himachal










