

सहकारी सभाओं के कंप्यूटराइजेशन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
दीपा चौहान । टौणी देवी

आज दी कुठेड़ा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित कुठेड़ा में राकेश कुमार डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सहकारी सभाएं धर्मशाला जी की अध्यक्षता में कंप्यूटराइजेशन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें हमीरपुर जिला के तीन ब्लॉक हमीरपुर, टौणीदेवी, व सुजानपुर ब्लॉक के लगभग 80 सचिवों ने भाग लिया।जिसमें सहकारिता विभाग की और से जिला अंकेषक अधिकारी राजेश कौशल, जिला इंस्पेक्टर कीर्ति नरेश, निरीक्षक सुनील कुमार, पवन पठनीया, मीनाक्षी शर्मा , मनोज कुमार , गौरव गुलेरिया, संदीप कुमार व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की और से रजत पाल , वनीत, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी की ओर से रोहित ने भाग लिया ।

उन्होंने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में आने वाली भिन्न भिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान किया। और सभी सचिवों को अपनी समस्या को हल करने हेतु टिकट जनरेट करने बारे भी जानकारी दी गई। इसमें कुठेड़ा कृषि सेवा सहकारी सभा के प्रधान अमर चंद , उपप्रधान बालम चन्द, FPO के प्रधान बलबीर चंद , उपप्रधान राम व अन्य प्रबंधक कमेटी सदस्यों द्वारा भी भाग लिया।जिस में इफको के कर्मचारी अनुज कुमार ने भी इफको के उत्पादों बारे जानकारी उपलब्ध करवाई।
Author: Polkhol News Himachal









