

-
केसीसी बैंक ओटीएस मामला: ईडी की कार्रवाई तेज
-
45 करोड़ के लोन की 21 करोड़ में सेटलमेंट, ईडी ने ब्रांच मैनेजर को तलब किया
पोल खोल न्यूज़ । शिमला

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसी) में वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के तहत हुए कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पालमपुर ब्रांच के पूर्व मैनेजर अनिल वालिया को 17 फरवरी को शिमला मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है।
मामला 45 करोड़ रुपये के कर्ज को 21 करोड़ में सेटल करने से जुड़ा है, जिससे बैंक को करीब 24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जांच में सामने आया है कि होटल की बाजार कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये होने के बावजूद कम आंकी गई। नीलामी के बजाय बंद कमरे में ओटीएस मंजूर किया गया।
ये भी पढ़ें: रोस्टर में देरी से पंचायत चुनाव अधर में, 30 अप्रैल की डेडलाइन पर संशय
सूत्रों के अनुसार, सेटलमेंट राशि होटल मालिक के बजाय एक तीसरे पक्ष ने जमा करवाई, जिससे बेनामी लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जताई जा रही है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो पीएमएलए के तहत संपत्ति कुर्की और अन्य कार्रवाई संभव है।
📌 इन्फो बॉक्स
लोन राशि: ₹45 करोड़
सेटलमेंट: ₹21 करोड़
संभावित नुकसान: ₹24 करोड़
ईडी पूछताछ: 17 फरवरी, शिमला
संभावित कार्रवाई: पीएमएलए के तहत कुर्की

Author: Polkhol News Himachal









