best news portal development company in india

विद्युत उपमंडल कक्कड़ में सुरक्षा जागरूकता अभियान, अधिकारियों ने कर्मचारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

SHARE:

विद्युत उपमंडल कक्कड़ में सुरक्षा जागरूकता अभियान, अधिकारियों ने कर्मचारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

रजनीश शर्मा। हमीरपुर


कक्कड़ स्थित विद्युत उपमंडल में “सुरक्षा जागरूकता अभियान” के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. विनोद कुमार ने की।
इस अवसर पर सहायक अभियंता ई. अंकज गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता ई. जगदीश सकलानी तथा ई. मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी अनुभागों के तकनीकी कर्मचारी शामिल हुए। अधिकारियों ने विद्युत कार्यों के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों, उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: खनन कारोबार के नाम पर 46 लाख की ठगी: 10 साल बाद महिला आरोपी पर चलेगा ट्रायल

अध्यक्षता कर रहे ई. विनोद कुमार ने कर्मचारियों से कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी जोखिमपूर्ण स्थिति में तुरंत सूचना देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनारहित कार्य संस्कृति को मजबूत करना रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now