best news portal development company in india

हिमाचल में कल से बारिश व बर्फबारी के आसार; कुछ जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

SHARE:

हिमाचल में कल से बारिश व बर्फबारी के आसार; कुछ जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

पोल खोल न्यूज़। शिमला 

हिमाचल प्रदेश के मौसम में सोमवार यानि आज से बदलाव आएगा। प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित कुल्लू, चंबा, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को बर्फबारी के आसार हैं। बता दें कि दस फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पूरे प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है।

दस फरवरी को प्रदेश के कुछ जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ। 11 फरवरी से मौसम साफ रहेगा। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेशभर में धूप खिली। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है।

ये भी पढ़ें: आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल हमीरपुर ने पूरे किए स्थापना के 19 वर्ष, केक काटकर मनाया जश्न

पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में मनाली से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल व आसपास पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती की। कुल्लू जिले में बर्फबारी व बारिश से अभी भी 22 सड़कें बंद पड़ी हैं। लाहौल में भी 150 से अधिक संपर्क सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now