best news portal development company in india

आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल हमीरपुर ने पूरे किए स्थापना के 19 वर्ष, केक काटकर मनाया जश्न

SHARE:

आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल हमीरपुर ने पूरे किए स्थापना के 19 वर्ष, केक काटकर मनाया जश्न

दीपा चौहान। हमीरपुर


आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल ने अपनी स्थापना के 19 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान परिसर में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों ने मिलकर अस्पताल की निरंतर प्रगति और मरीज-केंद्रित सेवाओं के लिए एक-दूसरे को बधाई दी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वार्ड नंबर-1, कृष्णा नगर, हमीरपुर स्थित आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल पिछले 19 वर्षों से क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। यहां ECHS, FCI, निजी बीमा कंपनियों तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे आमजन को किफायती और भरोसेमंद चिकित्सा लाभ मिल रहा है।

स्थापना दिवस के मौके पर संस्थान की उपलब्धियों को साझा करते हुए भविष्य में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और मरीजों की सेवा को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now