best news portal development company in india

Shimla: लोक निर्माण विभाग के सर्किट और रेस्ट हाउस का किराया बढ़ा

SHARE:

Shimla: लोक निर्माण विभाग के सर्किट और रेस्ट हाउस का किराया बढ़ा

पोल खोल न्यूज़ । शिमला 

हिमाचल प्रदेश में सर्किट हाउस व रेस्ट हाउस के कमरों का किराया बढ़ गया है। सरकार ने राज्य में लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस, सर्किट हाउस के संबंध में कमरे के टैरिफ को संशोधित करने का फैसला है। बता दें कि इसके तहत प्रथम श्रेणी में प्रमुख पर्यटन स्थलों, राज्य की राजधानी और जिला मुख्यालयों के कुल 33 रेस्ट हाउस को शामिल किया गया है। दूसरी श्रेणी में प्रदेश में प्रसिद्ध मंदिर, आध्यात्मिक स्थान और उप विभागीय मुख्यालयों में स्थित 59 रेस्ट हाउस शामिल हैं। वहीं तृतीय श्रेणी में अन्य स्थानों के 190 रेस्ट हाउस शामिल हैं।

वहीं इसके अलावा 21 सर्किट हाउस भी इसमें शामिल हैं। टैरिफ हिमाचली और गैर हिमाचली श्रेणी में अलग-अलग होगा। सभी सर्किट हाउस संबंधित डीसी के कंट्रोल में रहेंगे। जबकि रेस्ट हाउस संबंधित विभाग के कंट्रोल में रहेंगे। नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू रहेंगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

प्रथम श्रेणी रेस्ट हाउस

हिमाचलियों के लिए किराया/दरें

एसी कमरा      800

नॉन-एसी कमरा      600

गैर हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा          1000

नॉन एसी कमरा     800

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधायक प्राथमिकताओं की बैठक में भोरंज की जनसमस्याएं मजबूती से रखीं : सुरेश कुमार

श्रेणी बी रेस्ट हाउस

हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा      700

नॉन एसी        500

गैर हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा         900

नॉन एसी कमरा    700

श्रेणी सी रेस्ट हाउस

हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा      600

नॉन एसी       400

गैर हिमाचलियों के लिए

एसी कमरा     700

नाॅन एसी       500

सर्किट हाउस 

हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा      900

नाॅन एसी        700

गैर हिमाचलियों के लिए किराया

एसी कमरा     1200

नाॅन एसी       1000

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now