

एनक्यूएएस टीम का चौथे दिन निरीक्षण, जरी स्वास्थ्य खंड में परखी गई सेवाएं
संजय ठाकुर । ऊहल
स्वास्थ्य का महत्व अतुलनीय है, क्योंकि स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है। यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की अवस्था है। स्वास्थ्य ही सर्वोच्च सुख है, जो रोगों से मुक्ति और सुखद जीवन की कुंजी माना जाता है। आरोग्य का अर्थ है स्वस्थ जीवन जीने की स्थिति, जिसमें स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु सम्मिलित हैं।
स्वास्थ्य गुणवत्ता राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी क्रम में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) की टीमें जिला कुल्लू में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन कर रही हैं। निरीक्षण के चौथे दिन जरी स्वास्थ्य खंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर भूलङ्ग उप केंद्र का निरीक्षण किया गया।
ये भी पढ़ें: चिट्टे की लत बढ़ा रही एचआईवी का खतरा, युवाओं पर सबसे ज्यादा असर
निरीक्षण के दौरान डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा और डॉ. विजय ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, रोगी केंद्रित देखभाल, सुरक्षा मानकों तथा संक्रमण नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने बताया कि NQAS एक व्यापक गुणवत्ता ढांचा है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना और आमजन को सुरक्षित व प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।
इस अवसर पर CHO कुसुम कुमारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन, आशा कार्यकर्ताओं तथा डॉ. विकास ने निरीक्षण टीम का स्वागत किया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी यशोमती एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा निरीक्षण टीम को सम्मानित किया गया।
Author: Polkhol News Himachal








