

एनक्यूएएस टीम का बजौरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखा
संजय ठाकुर। ऊहल
स्वास्थ्य ही वास्तविक सुख है, जो हमें रोगों से मुक्ति और सुखद जीवन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। आरोग्य का अर्थ है स्वस्थ जीवन जीने की स्थिति, जिसमें स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु की प्राप्ति शामिल है। स्वास्थ्य गुणवत्ता राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसी क्रम में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीमें जिला कुल्लू में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। जरी स्वास्थ्य खंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बजौरा उप केंद्र के निरीक्षण के दौरान, डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा और डॉ. विजय ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का गहन मूल्यांकन किया।
ये भी पढ़ें: बीसीसीआई में होगी अनुराग युग की वापसी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से न्याय की हुई जीत: राकेश ठाकुर
डॉ. विजय ने बताया कि एनक्यूएएस एक विस्तृत गुणवत्ता ढांचा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, रोगी-केंद्रित देखभाल, सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर डॉ. शिपरा CHO कल्पना और डॉ विकास ने डॉ. सुरिंदर और डॉ. विजय का स्वागत किया और समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती कल्पना व आशा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। डॉ. डोगरा व डॉ विजय ने सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
Author: Polkhol News Himachal









