best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश : 10 और 11 फरवरी को कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

SHARE:

हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 फरवरी को कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

पोल खोल न्यूज़ । शिमला

बारिश और बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं, बुधवार रात को लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में रात का तापमान माइनस 14.9 और ताबो में माइनस 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है।

कुल्लू व लाहौल में शुक्रवार को हिमखंड गिरने की भी चेतावनी जारी की है। इसको लेकर प्रशासन ने सैलानियों को संवेदनशील वाले क्षेत्रों की तरफ न जाने की हिदायत दी है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को जलाशयों से सटे मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान है। अन्य जगह मौसम साफ रहेगा। 10 और 11 फरवरी काे प्रदेश में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: आस्था मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में 7 मार्च को नि:शुल्क जोड़ रोग जांच शिविर 

वीरवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 7 और 8 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 6 और 9 फरवरी को कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला की ऊंची चोटियों पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 और 11 फरवरी को राज्य के सभी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, मौसम खुलने से कुल्लू में हालात कुछ सामान्य हुए हैं। सोलंगनाला भी सैलानियों के लिए बहाल गया है।

वीरवार को बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे। बीआरओ ने शिंकुला दर्रा बहाल कर दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now