
हिमाचल प्रदेश में कृषि उपज मंडियों की अधिसूचना जारी, 10 जिलों में मंडी यार्ड घोषित
पोल खोल न्यूज़ । शिमला
हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने प्रदेश में कृषि उपज मंडी समितियों (एपीएमसी) के तहत आने वाली करीब 89 मंडियों को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। यह निर्णय बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है। अधिसूचना राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक एवं सदस्य सचिव हेमिस नेगी द्वारा जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर, सिरमौर, सोलन और ऊना जिलों में स्थित मंडियों को प्रधान मंडी यार्ड, मंडी यार्ड, उप मंडी यार्ड, मार्केट यार्ड और टर्मिनल मार्केट यार्ड के रूप में घोषित किया गया है।
बिलासपुर जिले में बिलासपुर को प्रधान मंडी यार्ड घोषित किया गया है, जबकि घुमारवीं, नम्होल, झंडूता, शाहतलाई, जुखाला, निहाल और माजरी को उप मंडी यार्ड बनाया गया है। चंबा जिले में चंबा को प्रधान मंडी यार्ड का दर्जा दिया गया है। हमीरपुर जिले में दोसड़का (हमीरपुर) को प्रधान मंडी यार्ड, नादौन, जाहू और सुजानपुर को उप मंडी यार्ड घोषित किया गया है।
कांगड़ा जिले में कांगड़ा को प्रधान मंडी यार्ड बनाया गया है। बैजनाथ को सब मार्केट यार्ड घोषित किया गया है, जबकि पालमपुर, ज्वालाजी, बैजनाथ, ज्वाली, फतेहपुर, धर्मन (छोटा भंगाल), नगरोटा बगवां, गुलेर, ढलियारा, रियाली और मिलवां को उप मंडी यार्ड तथा धर्मशाला के पासू को मंडी यार्ड के रूप में अधिसूचित किया गया है।
कुल्लू जिले में भुंतर स्थित कुल्लू को प्रधान मंडी यार्ड घोषित किया गया है। चौरी बिहाल, भुंतर, पतलीकूहल, बंजार, खेगसू, निरमंड और आनी को उप मार्केट यार्ड तथा बंदरोल को मार्केट यार्ड बनाया गया है। मंडी जिले में कांगणी को प्रधान मंडी यार्ड घोषित किया गया है। जोगिंद्रनगर, चायल चौक और जाच को उप मार्केट यार्ड, जबकि टकोली और धनोटू को मार्केट यार्ड अधिसूचित किया गया है।
शिमला जिले में ढली को प्रधान मंडी यार्ड बनाया गया है। कोटी, नेरवा, रामपुर, ठियोग, खड़ापत्थर, टुटू, पुलबाहल और शिलारू को उप मार्केट यार्ड घोषित किया गया है। पराला, रोहड़ू, भट्टाकुफर और मेहंदली को मार्केट यार्ड का दर्जा दिया गया है। किन्नौर जिले में टापरी और प्लींगी को उप मंडी यार्ड बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी, हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट
सिरमौर जिले में पांवटा साहिब को प्रधान मार्केट यार्ड घोषित किया गया है। नाहन को मार्केट यार्ड, जबकि ददाहू, सराहन, बागथन, सतौन, राजगढ़, खेरी, भगानी, घंडूरी और नौहराधार को उप मार्केट यार्ड अधिसूचित किया गया है। सोलन जिले में सोलन और ऊना जिले में ऊना को प्रधान मंडी यार्ड घोषित किया गया है। सोलन के परवाणू को टर्मिनल मार्केट यार्ड का दर्जा दिया गया है। धर्मपुर, नालागढ़, वाकनाघाट, चक्की का मोड़, बनागली, रामशहर, साधुपुल, जगजीतनगर, कंडाघाट, अर्की, कुनिहार और सपरून को उप मंडी यार्ड घोषित किया गया है। ऊना जिले में संतोषगढ़ को मार्केट यार्ड, जबकि बंगाणा, टकारला, ऊना के रामपुर और बड़शाली को उप मार्केट यार्ड बनाया गया है।
📌 इंफो बॉक्स | कृषि उपज मंडियां
🔹 कुल अधिसूचित मंडियां: लगभग 89
🔹 अधिसूचना जारी: हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड
🔹 कवर जिले: बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर, सिरमौर, सोलन, ऊना
🔹 मंडी यार्ड के प्रकार:
▪ प्रधान मंडी यार्ड
▪ मंडी यार्ड
▪ उप मंडी यार्ड
▪ मार्केट यार्ड
▪ टर्मिनल मार्केट यार्ड
🔹 टर्मिनल मार्केट यार्ड: परवाणू (सोलन)
🔹 अधिसूचना जारीकर्ता: हेमिस नेगी (प्रबंध निदेशक एवं सदस्य सचिव)

Author: Polkhol News Himachal









