best news portal development company in india

वर्मा ज्वेलर्स सोलन ने हमीरपुर के चोपड़ा रेसीडेंसी में शुरू की ग्रैंड एक्जीबिशन एंड सेल 

SHARE:

वर्मा ज्वेलर्स सोलन ने हमीरपुर के चोपड़ा रेसीडेंसी में शुरू की ग्रैंड एक्जीबिशन एंड सेल 

दीपा चौहान । हमीरपुर

ग्राहकों के बीच विश्वास, पारदर्शिता और ईमानदारी का प्रतीक बन चुका वर्मा ज्वेलर्स सोलन एक बार फिर हमीरपुर के चोपड़ा रेसीडेंसी में चार दिवसीय ग्रैंड एक्जीबिशन एंड सेल शुरू की है। 2 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक विभिन्न उपहारों एवं ऑफर्स के साथ लग रही यह एग्जिबिशन एंड सेल ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आपको बता दें कि वर्मा ज्वेलर्स सोलन ने अलग-अलग प्रतिष्ठित मंचों पर कई राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इसके साथ ही अब तक वर्मा ज्वेलर्स को कुल आधा दर्जन से अधिक राष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुके हैं, जो किसी भी ज्वेलरी शोरूम के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की संख्या घटी, प्रजातियों में बढ़ोतरी

हमीरपुर में मीडिया से बात करते हुए वर्मा ज्वेलर्स सोलन के सीनियर सेल एक्सपर्ट वरुण ने बताया कि हम हमेशा से आधुनिक, आकर्षक और उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहे है और आगे भी ग्राहकों की पसंद के अनुसार नई रेंज बाजार में उतारी जाती रहेगी। उन्होंने ग्राहकों से 2 से 5 फरवरी तक हमीरपुर के अणु स्थित चोपड़ा रेसीडेंसी में आकर ग्रैंड एक्जीबिशन एंड सेल का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now