best news portal development company in india

चोटियों पर बर्फबारी, कुल्लू, शिमला से लेकर सिरमौर तक पड़ रही बर्फ; जानें मौसम अपडेट

SHARE:

चोटियों पर बर्फबारी, कुल्लू, शिमला से लेकर सिरमौर तक पड़ रही बर्फ; जानें मौसम अपडेट

पोल खोल न्यूज़ । शिमला

हिमाचल प्रदेश में रविवार को जिला किन्नौर, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, चंबा में चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, इसके अलावा शिमला, कुल्लू, लाहौल, कांगड़ा, चंबा, मंडी, ऊना और हमीरपुर में बारिश से प्रदेश में कड़ाके की ठंड है। वहीं, सोलन में बिजली गिरने से 54 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। सोमवार और मंगलवार को भी राज्य के उच्च व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

बता दें रविवार को बिलासपुर सहित निचले क्षेत्रों में घने से बहुत घना कोहरा दर्ज हुआ। इससे यातायात प्रभावित रहा। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में 6 और सोलंगनाला में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। पलचान से अटल टनल तक फोर बाई फोर वाहन जाएंगे। सराज में बर्फबारी ने फिर से दुश्वारियां बढ़ा दीं। इससे सड़कें बाधित रहीं और बिजली-पानी की सप्लाई प्रभावित रहा। खड़ापत्थर में पुलिस ने बर्फबारी में फंसे 10 से अधिक वाहनों को रेस्क्यू किया। चंबा जिले के किलाड़ में रविवार को पांच सेंटीमीटर शाम तक ताजा बर्फबारी हुई। डलहौजी के डायनकुंड में 15 सेंटीमीटर और मणिमहेश में भी हिमपात हुआ।

ये भी पढ़ें: हिमाचल: दो साल में करवाना होगा पर्यटन इकाइयों का नवीनीकरण, प्रस्ताव तैयार

चंबा जिले में सुबह से लेकर शाम तक हल्की बारिश होती रही। जिला लाहौल और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग दर्रा में 15, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में 6 और सोलंगनाला में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। मनाली से अटल टनल रोहतांग होकर केलांग तक फोर बाई फोर वाहनों की ही आवाजाही रही। लाहौल में बर्फबारी के बाद 200 से अधिक संपर्क सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 77 सड़कें और 87 ट्रांसफार्मर बंद हैं। रोहतांग दर्रा में 15, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में 6, सोलंगनाला में 3 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई।

मंडी जिला में शनिवार रात को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम बारिश होने से एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। शिकारी देवी की पहाड़ी पर भी ताजा हिमपात हुआ। इससे कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गईं। वहीं, जिला कांगड़ा में रविवार को सुबह से मौसम खराब रहा। सुबह और दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। खराब मौसम के चलते धौलाधार की पहाड़ियों पर हिमपात होता रहा। कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। बारिश से गेहूं समेत अन्य नकदी फसलों को फायदा हुआ है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now