best news portal development company in india

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंगल बेरी में स्वास्थ्य जागरूकता पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

SHARE:

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंगल बेरी में स्वास्थ्य जागरूकता पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

संजय ठाकुर | ऊहल

आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंगल बेरी में एक गेस्ट लेक्चर आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान की गईं। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने लगभग 30-40 बच्चों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया और उनके जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के बारे में चर्चा की। इस कार्यक्रम का आयोजन वोकेशनल ट्रेनर जितेंद्रा ठाकुर की अगुवाई में किया गया था।

ये भी पढ़ें:नगर निगम ने आईएचएम में आयोजित किया स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम

डॉक्टर डोगरा ने बताया कि प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति और वेद शास्त्रों में स्वास्थ्य के प्रति ऋषि मुनियों के द्वारा दिए गए योगदान को उजागर किया गया है। उन्होंने बताया कि कैसे ऋषि मुनियों ने स्वास्थ्य के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न पद्धतियों का उपयोग किया, जैसे कि सूर्य को अर्घ्य देना, जो विटामिन डी प्राप्त करने का एक स्रोत है। हालांकि, आज के समय में इसका महत्व कम हो गया है और इसे केवल एक पूजा पद्धति के रूप में देखा जाता है। डॉक्टर डोगरा ने जोर देकर कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण करता है और स्वस्थ शरीर ही आत्मिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास कर सकता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now