best news portal development company in india

भोरंज अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट से चिकित्सा सुविधाओं में आएगी नई क्रांति

SHARE:

  • भोरंज अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट से चिकित्सा सुविधाओं में आएगी नई क्रांति

  • 24 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण, आईसीयू और कई अन्य सुविधाएं भी होंगी

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान कई बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को मंजूर दी गई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क, परिवहन और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं का यहां व्यापक विस्तार किया गया है।

इसी दौरान, भोरंज अस्पताल के परिसर में लगभग साढे ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से नए ब्लॉक का निर्माण किया गया, जिसका उदघाटन स्वयं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। अस्पताल के दूसरे ब्लॉक का कार्य भी तेजी से जारी है। प्रदेश सरकार ने भोरंज अस्पताल को आदर्श चिकित्सा संस्थान का दर्जा देकर यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्तियां कीं, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को काफी सुविधा हो रही है।

अब भोरंज अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई क्रांति आने वाली है। क्योंकि, सरकार ने इस अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने के लिए मंजूरी प्रदान की है और इसके लिए लगभग 24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें:हमीरपुर के होटल हमीर में चार दिन चमकेगा सोना,चांदी हीरा, 31 जनवरी से 3 फरवरी तक होटल हमीर में भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी–बिक्री महामेला

क्रिटिकल केयर यूनिट के अंतर्गत भोरंज अस्पताल में एक अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण के साथ-साथ डॉक्टरों के लगभग एक दर्जन पद और पैरामेडिकल स्टाफ के करीब 20 पद सृजित किए जाएंगे तथा अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड्स का प्रावधान किया जाएगा। इनमें आईसीयू के दस बेड और एचडीयू के 6 बेड शामिल होंगे। आइसोलेशन वार्ड में 24 बेड, आइसोलेशन रूम, डायलिसिस और एमसीएच में 2-2 बेड होंगे। 2 अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 2 एलडीआर और एक प्वाइंट ऑफ केयर लैब भी क्रिटिकल केयर यूनिट का हिस्सा होगी।

क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण के बाद भोरंज में ही जिला अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा कई गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर यहीं पर उपलब्ध होंगे। इससे क्षेत्रवासियों को उनके घर के पास ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now