
भरनोट–डुंगहली सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने दान की निजी भूमि
पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर
भरनोट से डुंगहली सड़क निर्माण के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए दोनों गांवों के दानी सजनों ने अपनी निजी भूमि लोक निर्माण विभाग (PWD) उपमंडल लंबलू, डिवीजन हमीरपुर के नाम स्वेच्छा से हस्तांतरित की। यह भूमि वीरवार को विधिवत रूप से लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई।
इस अवसर पर दानी सजनों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र अति शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
ये भी पढ़ें: एक से 4 मार्च तक आयोजित होगा सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव
गांव भरनोट से भूमि दान करने वालों में शक्ति चन्द, जसबीर सिंह, कमलेश कुमार, ललित कुमार, सुशील कुमार, अशोक कुमार, माया देवी, सुषमा देवी, अंजना कुमारी, संतोष कुमारी, पंकज कुमार तथा रूपलाल शामिल हैं।
वहीं गांव डुंगहली से विजय शर्मा, जगदीश शर्मा, सुमन शर्मा, संजीव शर्मा और अनूप शर्मा ने भूमि दान कर सड़क निर्माण में सहयोग दिया।
Author: Polkhol News Himachal









