best news portal development company in india

जंगल बैरी स्कूल के छात्र मोहित कुमार ने शिमला में गणतंत्र दिवस परेड में किया क्षेत्र का नाम रोशन

SHARE:

जंगल बैरी स्कूल के छात्र मोहित कुमार ने शिमला में गणतंत्र दिवस परेड में किया क्षेत्र का नाम रोशन

संजय ठाकुर। ऊहल

रा. व. मा. पाठशाला जंगल बैरी के छात्र मोहित कुमार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड शिमला में भाग लेकर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर समस्त इलाका वासियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

छात्र मोहित कुमार की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इससे पूर्व मोहित ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत 01 दिसंबर 2025 से 05 दिसंबर 2025 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में आयोजित युवा नेतृत्व शिविर में भाग लिया। यह शिविर NSS प्रभारी वीरेंद्र कुमार (प्रवक्ता इतिहास) एवं कुमारी आशा (प्रवक्ता गणित) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

उक्त शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मोहित का चयन PRE-RD कैंप के लिए हुआ, जो 11 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में आयोजित किया गया। PRE-RD कैंप में भी शानदार प्रदर्शन के पश्चात मोहित का चयन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड के लिए किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य बलदेव सिंह ने छात्र मोहित कुमार को बधाई देते हुए समस्त विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now