best news portal development company in india

बड़सर की सठवीं पंचायत के वार्ड नंबर-7 में आवारा कुत्तों का कहर, एक गरीब परिवार की तीन बकरियां मार डाली

SHARE:

बड़सर की सठवीं पंचायत के वार्ड नंबर-7 में आवारा कुत्तों का कहर, एक गरीब परिवार की तीन बकरियां मार डाली

पोल खोल न्यूज। बड़सर

बड़सर विधानसभा क्षेत्र की सठवीं पंचायत के वार्ड नंबर-7 में आवारा कुत्तों का आतंक अब भयावह रूप ले चुका है। बीती रात आवारा कुत्तों ने तृप्ता कुमारी पत्नी राकेश कुमार की तीन बकरियों को नोच-नोच कर मार डाला, जिससे परिवार को गहरा आर्थिक व मानसिक आघात पहुंचा है।

परिजनों के अनुसार  कुत्तों का झुंड अचानक आया। जब तक  कुछ समझ पाते, तब तक तीनों बकरियां मार दी गईं।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बच्चे स्कूल जाते समय, बुजुर्ग सुबह-शाम टहलते समय और महिलाएं कामकाज के दौरान भय के साये में रहती हैं।

न्यायपालिका की सख्ती, ज़मीनी कार्रवाई की दरकार

आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी सख्त रुख अपना चुका है और स्थानीय निकायों को जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दे चुका है। बावजूद इसके, गांव-कस्बों में समस्या जस की तस बनी हुई है।

तृप्ता कुमारी के लिए मदद की पुकार

तीन बकरियों का नुकसान इस परिवार के लिए भारी है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि

  • पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा दिया जाए,
  • क्षेत्र में आवारा कुत्तों की नसबंदी व पुनर्वास की प्रभावी योजना लागू हो,
  • भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now