

हवानी–बनालग लिंक रोड निर्माण का ड्राफ्ट शेड्यूल तैयार, पुल सहित 4.085 किमी सड़क बनेगी
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हवानी से बनालग तक लोअर ऊटपुर के माध्यम से प्रस्तावित लिंक रोड निर्माण को लेकर Draft Schedule of Quantity (DSQ) तैयार कर लिया गया है। यह सड़क परियोजना किमी 0/00 से 4/085 तक बनाई जाएगी, जिसमें एक महत्वपूर्ण पुल का निर्माण भी शामिल है।
इस परियोजना के तहत सड़क निर्माण के लिए फॉर्मेशन कटिंग, रिटेनिंग स्ट्रक्चर, क्रॉस ड्रेनेज वर्क, ग्रेन्युलर सब-बेस (GSB), वेट मिक्स मैकडम (WMM), मेटलिंग व टैरिंग, शोल्डर्स, V-शेप साइड ड्रेन, रोड साइड सेफ्टी पैरापेट्स, रोड साइनज, तथा डंपिंग साइट का प्रावधान किया गया है।
ये भी पढ़ें:हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना
इसके अतिरिक्त जंगलैहड खड्ड पर 50 मीटर स्पैन का पुल किमी 1/140 पर प्रस्तावित है, जो इस सड़क को सालभर सुरक्षित और सुगम बनाएगा। खास बात यह है कि इस परियोजना में पांच वर्ष का मेंटेनेंस कार्य भी शामिल किया गया है।
एसडीओ नीतीश भारद्वाज ने बताया कि सड़क और पुल के निर्माण से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा तथा समय की बचत भी होगी ।यह महत्वाकांक्षी परियोजना NABARD RIDF-XXXI के अंतर्गत प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र में यातायात सुविधा, ग्रामीण संपर्क और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Author: Polkhol News Himachal









