
बारी पंचायत में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, प्रधान रविंद्र ठाकुर ने फहराया तिरंगा
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2026 को विकास खंड बमसन की टौणी देवी स्थित बारी पंचायत में राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसईवीपीओ रवि चंदेल, पुलिस हवलदार शशि कुमार, विनोद कुमार, वार्ड सदस्य पूनम कुमारी, राजो कुमारी, सोनू कुमारी, अंजना कुमारी, पंचायत सचिव योगेश चंद्र, सिलाई अध्यापिका पूनम कुमारी सहित पंचायत के अन्य गणमान्य नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
Author: Polkhol News Himachal









