best news portal development company in india

विधायक आशीष शर्मा ने स्वाहल में सम्मानित किए पूर्व सैनिक, पंचायत स्तर पर शुरू हुआ सैनिक सम्मान समारोह

SHARE:

विधायक आशीष शर्मा ने स्वाहल में सम्मानित किए पूर्व सैनिक, पंचायत स्तर पर शुरू हुआ सैनिक सम्मान समारोह

रजनीश शर्मा । हमीरपुर

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत सवाहल में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में पंचायत के 78 पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों को विधायक आशीष शर्मा ने अपनी ओर से सम्मानित किया।

उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के महिला मंडलों और बूथ कमेटी को भी सम्मानित किया। उन्होंने समारोह में पधारे पंचायत के सभी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड से सेवानिवृत्त सैनिकों और सीमा पर तैनात जांबाजों के परिजनों का इस कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया।
विधायक ने कहा कि यहां जो पूर्व सैनिक विराजमान हैं उन्होंने अपनी जवानी सरहदों पर देश रक्षा में व्यतीत की है। सरहद पर सैनिक अपनी सेवा देता है तभी पूरा देश चैन की नींद सोता है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों का कर्ज कभी भी नहीं उतारा जा सकता है। आज केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सैनिकों और सरहद को बुलंद किया है। अब दुश्मन सरहद पार करने से पहले सौ बार सोचते हैं। सशक्त नेतृत्व के चलते आज देश की सैन्य शक्ति सुदृढ़ हुई है।


विधायक ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें इन पूर्व सैनिकों, सैनिक परिवारों को सम्मानित करने और उनका आशीर्वाद लेने का मौका मिला। वह विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ स्तर पर इस तरह के सैनिक समारोह का आयोजन आगामी दिनों में करेंगे। जिसका आगाज सवाहल पंचायत से किया गया।

इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रही। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा एवं प्रमोद पटियाल, ग्राम केंद्र अध्यक ओंकार, बूथ अध्यक्ष दिनेश, बीडीसी चेयरमैन रीना देवी, पंचायत प्रधान प्रीतम चंद, कमलेश परमार सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now