best news portal development company in india

नादौन में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, चिट्टा–चरस–नगदी व हथियार बरामद

SHARE:

नादौन में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, चिट्टा–चरस–नगदी व हथियार बरामद

हमीरपुर पुलिस का चिट्टे पर करारा प्रहार

रजनीश शर्मा।  हमीरपुर

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत  पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 23 जनवरी 2026 को गांव झलाण में गुप्त सूचना के आधार पर की गई प्रभावी कार्रवाई में पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर करारा वार किया।

पुलिस द्वारा एक रिहायशी मकान की तलाशी के दौरान
🔹 8.93 ग्राम चिट्टा/हिरोइन
🔹 0.48 ग्राम चरस
🔹 ₹1,01,800 नकद
🔹 डिजिटल वेइंग मशीन
🔹 फॉयल पेपर
🔹 तीन कारतूस (Arms Act के अंतर्गत)
बरामद किए गए।

इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध ND&PS Act एवं Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी ND&PS Act के कई मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि उजागर होती है।

👮‍♂️ एसपी हमीरपुर का सख्त संदेश

इस कार्रवाई को लेकर बलवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर पुलिस ने कहा कि

“नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा।”

🔥 नशा तस्करों के लिए साफ चेतावनी

नादौन पुलिस की यह कार्रवाई न केवल एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि नशा कारोबारियों के लिए सख्त चेतावनी भी है कि कानून से बचना अब आसान नहीं होगा।

👏 हमीरपुर पुलिस की सतर्कता, मुस्तैदी और प्रतिबद्धता सराहनीय है, जो लगातार नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है।
नशा मुक्त हमीरपुर की दिशा में यह एक और मजबूत कदम है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now