best news portal development company in india

हमीरपुर न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

SHARE:

हमीरपुर न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

रजनीश शर्मा।  हमीरपुर 

हमीरपुर में न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे ने सतर्कता बढ़ा दी है।  धमकी भरा ई-मेल मिलते ही पुलिस ने तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया।

कोर्ट परिसर खाली, व्यापक तलाशी

सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट कॉम्प्लेक्स को एहतियातन खाली करवाया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

गणतंत्र दिवस से पहले बढ़ी सतर्कता

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस समारोह के नजदीक आने से पहले इससे पहले भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने सतर्कता और बढ़ा दी है।

जांच जारी, अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस ने ई-मेल की तकनीकी जांच (आईटी/साइबर ट्रेसिंग) शुरू कर दी है और संबंधित एजेंसियों से समन्वय किया जा रहा है। आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now