best news portal development company in india

स्वयं सहायता समूहों को मिला डिजिटल बाज़ार का रास्ता

SHARE:

  • स्वयं सहायता समूहों को मिला डिजिटल बाज़ार का रास्ता

  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लेकर फूड वैन तक, महिला समूहों को मिलेगा बड़ा कारोबार

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जिले की महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एडीसी अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में तय किया गया कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बेचे जाएंगे।

एडीसी ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी समूहों के उत्पाद फेसबुक, इंस्टाग्राम, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर अपलोड किए जाएं। साथ ही उत्पादों की लैब टेस्टिंग और फूड सेफ्टी लाइसेंस प्राथमिकता से बनवाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: डंके की चोट पर : जिन हाथों ने राजकुमारों की तरह पाला, उन्हीं को बुढ़ापे में दर-दर की ठोकरें क्यों?

महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए हिम ईरा शॉप्स, ग्रामीण हाट और फूड वैन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। नादौन के उमंग न्यू आजीविका, शिवा स्वयं सहायता समूह और भोरंज के पटियाल बैग हाउस को अमेजन पर सफलतापूर्वक ऑनबोर्ड किया जा चुका है। बिझड़ी में फूड वैन की शुरुआत हो चुकी है, जिससे पारंपरिक खाद्य उत्पादों की बिक्री होगी।

बैठक में डीआरडीए, एनआरएलएम और उद्योग विभाग की योजनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने महिलाओं को बड़े स्तर पर कारोबार के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। यह पहल जिले की महिलाओं को स्थायी आय और आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now