
बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: स्मार्ट मीटर से मोबाइल नंबर जोड़ना अनिवार्य
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के विद्युत उपमंडल टौणी देवी ने सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एसडीओ दीपक चौहान के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं या लगाए जा चुके हैं, उन्हें अपनी उपभोक्ता आईडी (Consumer ID) के साथ मोबाइल नंबर जोड़ना अथवा अपडेट कराना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया गया है कि स्मार्ट मीटर से मोबाइल नंबर जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है ताकि भविष्य में बिजली बिल जारी करने, भुगतान से जुड़ी सूचना और अन्य जरूरी संदेश समय पर उपभोक्ताओं तक पहुंच सकें।
ये भी पढ़ें:डंके की चोट पर : बीमारी में मौन, मौत पर नेताओं की सक्रिय राजनीति, पूरे हिमाचल में नया ट्रेंड
विद्युत विभाग का कहना है कि मोबाइल नंबर अपडेट न होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को बिजली बिल से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे स्मार्ट मीटर लगवाते समय या बाद में अपना मोबाइल नंबर उपभोक्ता आईडी के साथ अवश्य लिंक करवाएं।
इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी या सुझाव के लिए उपभोक्ता दूरभाष नंबर 01972-295447 पर संपर्क कर सकते हैं।

Author: Polkhol News Himachal









