best news portal development company in india

खबर का असर : पोल खोल न्यूज की खबर के बाद शुरू हुई आवाहदेवी–चंडीगढ़ HRTC बस सेवा

SHARE:

खबर का असर : पोल खोल न्यूज की खबर के बाद शुरू हुई आवाहदेवी–चंडीगढ़ HRTC बस सेवा

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

पोल खोल न्यूज द्वारा आवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए शुरू की गई बस सेवा में आ रही बाधाओं और यात्रियों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाए जाने का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आवाहदेवी–चंडीगढ़ बस सेवा को नियमित रूप से शुरू कर दिया है

गौरतलब है कि यह बस सेवा पहले हरी झंडी दिखाकर शुरू तो कर दी गई थी, लेकिन जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण इसका संचालन लम्बित कर दिया गया था।  यात्री समय पर बस न मिलने से घंटों इंतजार करने को मजबूर थे।

स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इस बस सेवा की मांग की जा रही थी। पोल खोल न्यूज में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही बुधवार से बस सेवा को नियमित रूप से बहाल कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: हरी झंडी के बाद ही अटक गई आवाहदेवी–चंडीगढ़ बस सेवा, टाइम टेबल विवाद में फंसी नई सुविधा

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि अब आवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

बस सेवा शुरू होने से सरकाघाट, धर्मपुर, भोरंज और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने पोल खोल न्यूज का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया की सक्रिय भूमिका से ही उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकी है।

स्पष्ट है कि यह “खबर का असर” है, जहां जनहित की आवाज़ उठते ही व्यवस्था को कदम उठाने पड़े।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now