
भोरंज में कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम का पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान का आयोजन
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान का भोरंज विधानसभा क्षेत्र की अम्मन पंचायत में आयोजन किया गया I कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुमन भारती और संयोजकता मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के भोरंज विधानसभा के प्रभारी डॉ चंदन राणा ने की।
बैठक में विशेष रूप से कांगड़ा एग्रील्चर बैंक के चेयरमैन राम चंद्र पठानिया, एन.ऐस.यु.आई के प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन टोनी ठाकुर, भोरंज कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विजय बन्याल, पंचायत प्रधान शम्मी कुमार, उप प्रधान रवि शर्मा, केहरवीं पंचायत उप प्रधान राज कुमार, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अखिलेश चौधरी, भोरंज युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक, पूर्व भोरंज युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गौतम गोल्डी, भोरंज अनुसूचित जाति बोर्ड सदस्य दीप कुमार, ब्लाक समिति सदस्य कैप्टेन कृष्ण चंद और वीना देवी एवं अन्य मौजूद रहे I
ये भी पढ़ें:निधि व यशोवर्धन अत्री क्रमशः महिला व पुरुष, हिमाचल योगासन टीमों के कप्तान
संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम देश के गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि जीवन रेखा है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर कर रही है।
डॉ चंदन राणा ने कहा कि चुनाव के समय “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देने वाली सरकार सत्ता में आते ही गरीब-विरोधी, मजदूर-विरोधी और किसान-विरोधी नीतियाँ लागू कर रही है। मनरेगा बचाओ संग्राम केवल आंदोलन नहीं, बल्कि गरीबों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। मनरेगा ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संजीवनी देता है और कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने देगी।

Author: Polkhol News Himachal









