
-
निधि व यशोवर्धन अत्री क्रमशः महिला व पुरुष, हिमाचल योगासन टीमों के कप्तान
-
दीघा पूर्वा, पश्चिमबंगाल में 25 जनवरी से होगी स्कूली नेशनल (एसजीएफआई)
पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर
दीघा पूर्वा, पश्चिमबंगाल में 25 जनवरी से शुरू हो रही स्कूली नेशनल (एस जी एफ आई) अंडर -19 प्रतियोगिता में हिमाचल महिला व पुरुष योगासन टीमों का नेतृत्व क्रमशः हमीरपुर के निधी व यशोवर्धन अत्री करेंगे । हिमाचल की लड़कियों की कैप्टन निधि डोगरा (परंपरागत और कलात्मक एकल योगासन), शिखा और हिना (कलात्मक युगल) और अंजलि और शानवी (तायात्मक युगल योगासन प्रतियोगिता) तथा लडकों में यशोवर्धन अत्री , कैप्टन (परंपरागत योगासन) में, कलात्मक एकल में अक्षित, कलात्मक युगल में सूक्ष्म व अभयांश तालात्मक युगल में वरुण चंदेल व नैमिस शर्मा भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:चिट्टे के खिलाफ विशेष बारी में ग्राम सभा व जागरूकता रैली, नशा मुक्त पंचायत का लिया संकल्प
इनका प्रशिक्षण शिविर 18 -21 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परमाणु, जिला सोलन में आयोजित किया गया ,जिसमें हिमाचल टीम के चीफ- द- मिशन डॉ प्रेम शर्मा योग शिक्षक , लड़कियों के प्रशिक्षक शशि कुमार डी पी ई और टीम मैनेजर मंजू वाला पी ई टी तथा लड़कों के प्रशिक्षक सुनील चंदेल पी ई टी ,टीम मैनेजर ओ पी शर्मा पी ई टी हैं। चीफ द मिशन डॉक्टर प्रेम शर्मा ने बच्चों को स्पोर्ट्स किट वितरित की।

Author: Polkhol News Himachal









