
नशे के खिलाफ हमीरपुर पुलिस सख्त, कनौल/भोटा क्षेत्र में 13.83 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
हमीरपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। इसी कड़ी में दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना सदर पुलिस ने कनौल/भोटा क्षेत्र में सतर्कता के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से 13.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविन्दर सिंह पुत्र रमेश चन्द, निवासी गोंदपुर, तहसील हरोली, जिला ऊना तथा साहिल पुत्र बांकु राम, निवासी पत्थल्यार, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में FIR संख्या 27/2026 के तहत धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें :गन्ना रस निकालने वाले बेलनों की चोरी, बड़सर थाना में मामला दर्ज
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को इस बुराई से मुक्त करने के लिए पुलिस का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसपी ने आम जनता से भी अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Author: Polkhol News Himachal









