best news portal development company in india

गन्ना रस निकालने वाले बेलनों की चोरी, बड़सर थाना में मामला दर्ज 

SHARE:

गन्ना रस निकालने वाले बेलनों की चोरी, बड़सर थाना में मामला दर्ज 🚨

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

थाना बड़सर के अंतर्गत गन्ना रस निकालने के लिए लगाए गए बेलनों की चोरी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार (51) पुत्र स्वर्गीय  ज्ञान चन्द, निवासी गांव व डाकघर फाहल, तहसील गलोड़, जिला हमीरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने सहयोगियों प्यार सिंह और भाग सिंह के साथ मिलकर कोलां क्षेत्र में गन्नों का रस निकालने के लिए बेलन लगाए हुए थे।

शिकायत के अनुसार, 12 जनवरी 2026 के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों ने रात के समय इन बेलनों को चोरी कर लिया। चोरी हुए बेलनों की अनुमानित कीमत इस प्रकार बताई गई है—

ये भी पढ़ें :बिलासपुर में चोरी की गाड़ियों का पंजीकरण, वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

  • सुनील कुमार का बेलन (सामान सहित): लगभग ₹70,000
  • प्यार सिंह का बेलन (सामान सहित): लगभग ₹1,53,000
  • भाग सिंह के बेलन: लगभग ₹30,000

इस प्रकार, चारों बेलनों की कुल कीमत सामान सहित लगभग ₹2,53,000 आंकी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरी में शामिल अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now