

डंके की चोट पर : चिट्टे के खिलाफ हमीरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रतापनगर से 39.78 ग्राम चिट्टा बरामद, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, यहां पढ़िए आरोपियों के पूरे एड्रेस पते

रजनीश शर्मा। हमीरपुर
हमीरपुर पुलिस नशे के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति पर अडिग रहते हुए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सदर पुलिस ने प्रभावी सूचना तंत्र और त्वरित कार्रवाई के बल पर वार्ड नं. 3 प्रतापनगर में दबिश देकर 39.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
इस कार्रवाई में राजेश कुमार, ललित ठाकुर, नरेश कुमार, आदित्य पंडित एवं अनु कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अभियोग संख्या 24/2026 दिनांक 20-01-2026 के तहत धारा 21 व 29 ND&PS Act में केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी ऐसे आए काबू और ये हैं इनके पूरे एड्रेस पते
पुलिस थाना सदर हमीरपुर में किसी व्यक्ति से सूचना मिली की राजेश कुमार उर्फ राका पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड न0 3 प्रतापनगर हमीरपुर अपने रिहायसी मकान के कमरा में कुछ लड़कों व एक महिला के साथ चिट्टा की खरीद फरोख्त व सेवन कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मकान के बाहर आंगन से राजेश नाम से आवाज लगाई गई तो राजेश बाहर आया । पुलिस फिर राजेश कुमार को कमरा के अंदर ले गई। कमरा में 3 पुरुष व एक महिला मौजूद थे जो पुलिस को देख घबरा गए। पुलिस की सख्ती के चलते इन पांच लोगों ने अपने नाम और एड्रेस बताए।
1.राजेश कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी मकान न0 72 वार्ड न0 3 प्रतापनगर हमीरपुर व उम्र 32 वर्ष
2. ललित ठाकुर पुत्र होशियार सिंह गां० कोहलड़ी डा० झनियारा त० व जि० हमीरपुर व उम्र 42 वर्ष
3. नरेश कुमार पुत्र सुनील कुमार गांव अणु कलां डा०, त० व जि० हमीरपुर उम्र 26 वर्ष
4. अदित्य पंडित पुत्र कृष्ण शर्मा मकान न0 162, प्रतापगली, वार्ड न0 5 हमीरपुर उम्र 36 साल
5. अनु कुमारी पत्नी अदित्य पंडित मकान न0 162 प्रताप गली, वार्ड न05, हमीरपुर उम्र 26 साल
गवाहों की मौजूदगी में कमरा तलाशी के दौरान कुर्सी के ऊपर कपड़ों पर चादर से ढककर रखा हुआ एक पारदर्शी पोलीथीन लिफाफा गांठ बंधा हुआ बरामद हुआ जिसके अंदर क्रीम रंग का टुकड़ों व पाऊडर आकार में पदार्थ रखा पाया गया गांठ को खोलकर चैक किया तो *39.78 ग्राम चिट्टा /हैरोईन* पाया गया।
प्रतापनगर: नशा तस्करों का संवेदनशील हॉटस्पॉट

प्रतापनगर क्षेत्र पहले भी कई बार पुलिस की कार्रवाई का केंद्र रहा है। यहां से अनु कलां, बराड़ बल्ह, प्रताप गली और मुख्य बाजार की ओर जाने वाले अनेक रास्ते मौजूद हैं, जिनका दुरुपयोग नशा तस्कर आवाजाही के लिए करते रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नालों के आसपास संदिग्ध युवाओं का इंतजार करते मिलना आम बात बनती जा रही है, जो चिंता का विषय है।
पुलिस पेट्रोलिंग और चेकिंग की सख्त जरूरत
जिन नालों का चैनलाइजेशन हो चुका है, वहां बाइक पेट्रोलिंग और नियमित चेकिंग की आवश्यकता और बढ़ जाती है। इससे न केवल नशा तस्करी पर लगाम लगेगी, बल्कि असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।

पीजी में रहने वाले छात्र निशाने पर
प्रतापनगर में पीजी में रहने वाले स्टूडेंट्स तस्करों के सीधे निशाने पर बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में अनॉथराइज्ड पीजी सेंटर्स की भरमार है, जिनकी न तो समुचित निगरानी है और न ही रिकॉर्ड संधारण। यह स्थिति नशा नेटवर्क के लिए उपजाऊ जमीन बन रही है।
रात में रैश ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग
अक्सर देर रात कोर्ट कॉम्प्लेक्स से वाया प्रतापनगर–बराड़ बल्ह मार्ग पर बिना हेलमेट, ट्रिपल ड्राइविंग और रैश ड्राइविंग देखने को मिलती है। यदि पुलिस यहां सख्ती से शिकंजा कसे, तो बेहतर और दूरगामी परिणाम सामने आ सकते हैं।
एसपी बलवीर सिंह के नेतृत्व में सख्ती

बलवीर सिंह के हमीरपुर में पदभार संभालने के बाद चिट्टा तस्करों पर तेजी से शिकंजा कसा गया है। पुलिस की सक्रिय, आक्रामक और रिजल्ट-ओरिएंटेड रणनीति के चलते नशे के कई बड़े मामले उजागर हुए हैं, जिससे तस्करों में खौफ साफ दिखाई दे रहा है।
📌 इन्फो बॉक्स | केस की पूरी जानकारी

- बरामदगी: 39.78 ग्राम चिट्टा
- स्थान: वार्ड नं. 3, प्रतापनगर, हमीरपुर
- गिरफ्तार आरोपी:
- राजेश कुमार
- ललित ठाकुर
- नरेश कुमार
- आदित्य पंडित
- अनु कुमारी
- एफआईआर: 24/2026 | दिनांक: 20-01-2026
- धाराएं: 21 व 29 ND&PS Act
- थाना: सदर, हमीरपुर
हमीरपुर पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि चिट्टे जैसे घातक नशे के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। सख्त निगरानी, निरंतर पेट्रोलिंग और जनसहयोग से ही समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है।

Author: Polkhol News Himachal









