
मनरेगा के स्वरूप को बदलना पंचायतों व ग्रामीण जनता के साथ धोखा : सुमन भारती
रजनीश शर्मा | हमीरपुर

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) विश्व की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार योजना है, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित ग्रामीणों को रोजगार का अधिकार देने हेतु कानून बनाया था। आज दुर्भाग्यवश इस योजना को उसके मूल स्वरूप से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती जी की अध्यक्षता में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ब्राहलरी (Brahlari) में “पंचायत प्रतिनिधियों व मनरेगा मज़दूरों के साथ संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं मनरेगा मज़दूरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ये भी पढ़ें :25 को बचत भवन में मनाया जाएगा मतदाता दिवस समारोह : गंधर्वा राठौड़
इस अवसर पर सुमन भारती जी ने कहा कि केंद्र सरकार गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के मूल स्वरूप, गांधीवादी विचारधारा और ग्रामीण गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर गांव में अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता कमला देवी, पंचायत प्रधान अर्जुन जी, वार्ड सदस्य सुमना कुमारी, मुकेश कुमार, सेवानिवृत्त एएसआई जोगिंदर सिंह, एएसआई चुन्नी लाल , सेवानिवृत्त सूबेदार सोम दत्त , सूबेदार राकेश , अवनीश, पूर्व प्रधान अमनदीप , सुरेश सहित बड़ी संख्या में मनरेगा मज़दूरों एवं पंचायत प्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Polkhol News Himachal









