best news portal development company in india

हिमाचल: जोगिंद्रनगर अस्पताल के वार्डों में करंट, सीसीयू से भी मरीज किए शिफ्ट

SHARE:

हिमाचल: जोगिंद्रनगर अस्पताल के वार्डों में करंट, सीसीयू से भी मरीज किए शिफ्ट

पोल खोल न्यूज़ | मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के ई ब्लॉक में करंट के झटके महसूस किए गए। सीसीयू में भी करंट आने से मरीजों को शिफ्ट किया गया। महिला, पुरुष और सर्जिकल वार्ड में अंधेरा छा गया। बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ी। बता दें कि इससे तीन मुख्य वार्डों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लघु शल्य चिकित्सा कक्ष में हादसे में घायलों को मोबाइल की रोशनी में उपचार करना पड़ा। सांस के मरीजों को बिस्तर पर ही ऑक्सीजन सुविधा प्रदान करना मुश्किल हो गया।

अस्पताल में पानी के रिसाव से बिजली की वायरिंग पर असर काफी समय से देखने को मिल रहा था। शुक्रवार को जब ई-ब्लाक के रोगी वार्डों में करंट के झटके महसूस होने लगे तो कुछ वार्डों में आपूर्ति रोकनी पड़ी। आपातकालीन वार्ड, लघु शल्य चिकित्सा कक्ष में भी बिजली गुल हो गई। डायलिसिस यूनिट में भी बिजली के करंट के झटके महसूस होने लगे तो मरीजों का उपचार रोकना पड़ा। सीसीयू वार्ड में उपचाराधीन मरीजों को शिशु रोगी वार्ड में शिफ्ट किया गया। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में 8 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई जबकि अन्य रोगी वार्ड देर रात ही अंधेरे में डूबे रहे।

ये भी पढ़ें : ग्राम पंचायतों की वित्तीय पारदर्शिता और डिजिटल प्रबंधन के लिए समर्थ पंचायत पोर्टल अनिवार्य

वहीं, कार्यवाहक एसएमओ डॉ. अंकित ने बताया कि ई-ब्लाक में बिजली के करंट के झटके महसूस होने पर कुछ रोगी वार्डों में बिजली की आपूर्ति रोकनी पड़ी थी। देर रात ही बहाल करवा दी गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now