best news portal development company in india

HP Weather: हिमाचल के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

SHARE:

HP Weather: हिमाचल के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, राज्य के 19 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से दो स्थानों पर माइनस व तीन जगह शून्य में दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दाैरान बरठीं, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा व बिलासपुर में शीतलहर दर्ज की गई। वहीं पांवटा-साहिब में मध्यम कोहरा छाया रहा। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें :अप्रैल और मई में ही पंचायत चुनाव करवाना चाहती है सरकार : सीएम सुक्खू

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 15 जनवरी तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। 15 की रात से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मध्य व उच्च पर्वतीयभागों में 16 से 19 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 19 को मैदानी भागों में भी बारिश की संभावना है। वहीं 13 से 15 जनवरी तक बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन, सिरमाैर व ऊना के कुछ स्थानों पर सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वहीं 13 व 14 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीतलहर का अलर्ट है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now